फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crackdown on tax evasion, five trucks seized, survey on warehouses

एसआइबी की कार्रवाई: कर चोरी पर शिकंजा कसने पहुंची टीम, पांच ट्रक जब्त; गोदामों पर सर्वे

Fri, 01 Dec 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 01 Dec 2023 11:04 PM IST
सार

कई तंबाकू गोदामों पर सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान कुछ कारोबारी गोदामों पर ताले लगाकर भाग गए। इस कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी मची रही।

विज्ञापन
Crackdown on tax evasion, five trucks seized, survey on warehouses
एसआइबी का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के अलीगंज के राजा का रामपुर में कर चोरी को लेकर शिकंजा कसते हुए प्रशासन, मंडी और जीएसटी टीम ने कई स्थानों पर कार्रवाई की। गोदाम, अनाज भरे पांच ट्रकों को जब्त किया गया। वहीं कई तंबाकू गोदामों पर सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान कुछ कारोबारी गोदामों पर ताले लगाकर भाग गए। बृहस्पतिवार की रात से शुरू हुई कार्रवाई शुक्रवार देर शाम तक लगातार चलती रही।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी प्रतीत त्रिपाठी ने मंडी समिति, जीएसटी व पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार की रात अलीगंज क्षेत्र में तंबाकू से भरे तीन ट्रक, अनाज से भरी एक डीसीएम, तथा राजा का रामपुर क्षेत्र में तंबाकू से भरे एक ट्रक और अनाज से भरी एक डीसीएम को कब्जे में लिया। इन्हें दोनों थानों में खड़ा करा दिया गया। मंडी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि सभी वाहनों के प्रपत्र माल स्वामियों से मांगे गए हैं। अगर कोई भी वाहन मंडी शुल्क के बिना माल को ले जाता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, नायब तहसीलदार विक्रम सिंह, जीएसटी के कर निर्धारण अधिकारी पीयूष कुमार गौतम, मंडी समिति के निरीक्षक सुभाष चंद्र ने अलीगंज के लक्ष्मण महावीर टुबैको कंपनी पर पहुंचकर तंबाकू के स्टाॅक को जांचा। गोदाम पर कुल 3382 क्विंटल तंबाूकू पाई गई। अहसान टुबैको कंपनी पर भी 8640 क्विंटल तंंबाकू मिली। वहीं कुमार टुबैको कंपनी पर भी काफी मात्रा में तंबाकू पाई गई। अंबा टुबैको कंपनी, ओमप्रकाश सुनील कुमार टुबैको कंपनी, आईबी इंटरप्राइजेज, मोहम्मद सलीम एंड ब्रदर्स, कासिम एंड ब्रदर्स के गोदामाें पर टीम जब पहुंची तो ताले लटके मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजा का रामपुर में एसडीएम प्रतीत त्रिपाठी और सीओ सुधांशु शेखर ने बृहस्पतिवार की रात तंबाकू से लदे हुए ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा कराया। वहीं शुक्रवार दोपहर बाद जीएसटी एसआइबी की टीम ने तंबाकू गोदामों में छापेमारी की। गुनगुन ट्रेडर्स पर काफी देर तक जांच-पड़ताल व अभिलेख देखे। दो गोदामों के ताले तोड़ कर जांच भी की गई। डिप्टी कमिश्नर अखिलेश कुमार ने बताया कि 3 तंबाकू गोदामों पर जांच की जा रही है। पूरा मूल्यांकन करने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed