फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Crack in RRC wall due to poor construction quality

Etah News: निर्माण गुणवत्ता सही न होने से आरआरसी की दीवार में पड़ी दरार

Fri, 29 Mar 2024 06:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 29 Mar 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
Crack in RRC wall due to poor construction quality
एटा। ब्लॉक व ग्राम पंचायत शीतलपुर में एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधक केंद्र (आरआरसी) बनाया गया है, लेकिन गुणवत्ता की कमी के चलते इसके संचालित होने से पहले ही दीवार में दरार पड़ गई। अधिकारियों की नजर से बचाने के लिए इस पर लीपा-पोती कर दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत निधि से आरआरसी शासन के निर्देश पर बनाए गए हैं। ताकि ठोस कूड़ा कचरा का प्रबंधन सेंटर पर किया जा सके। इन केंद्रों पर केंचुआ से खाद बनाने के बाद किसानों को बिक्री करके आय बढ़ाई जा सकती है। लाखों रुपये केंचुआ गड्ढा और आरआरसी निर्माण में लगाए जा चुके हैं और रंगाई-पुताई का कार्य भी पूरा करके अधिकारियों को दिखा दिया गया, लेकिन सामने की मुख्य दीवार में ही नीचे से लेकर ऊपर तक बढ़ी दरार आ गई है।
विज्ञापन

इसकी वजह से कभी भी सेंटर क्षतिग्रस्त हो सकता है। प्रधान और सचिव ने मिलकर दीवार की लीपा-पोती करा दी। इससे पूर्व में लिखाए गए स्लोगन, पेंटिंग और स्वच्छता मिशन का नारा भी बेरंग हो गया। एडीओ पंचायत सतेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। गुणवत्ता की कमी को भी देखा जाएगा। जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed