फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cows double the capacity, arrangements not increased

Etah News: क्षमता से दोगुनी गाय, नहीं बढ़ाईं व्यवस्थाएं

Sat, 08 Jun 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 08 Jun 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Cows double the capacity, arrangements not increased
निधौली कलां। मंडी समिति में मां सरस्वती धौलेश्वर गोशाला संचालित की जा रही है। वर्तमान में यहां क्षमता से दोगुनी गाय संरक्षित हैं। लेकिन व्यवस्थाएं जस की तस हैं। ऐसे में शेड छोटा पड़ जाता है। दोपहर के समय गाय धूप में बैठने को मजबूर होती हैं। देखभाल, उपचार में भी लापरवाही हो रही है। करीब 50 गाय खुजली, मुंहपका और कलीली रोग से पीड़ित हैं। जबकि दो गाय की हालत ज्यादा नाजुक है।गोशाला से 100 मीटर की दूरी पर ब्लॉक पशु चिकित्सालय स्थित है। लेकिन पशु चिकित्सकों की लापरवाही के चलते गोवंशों को समय से उपचार नहीं मिल पा रहा है। गोशाला में भी पशु केयर यूनिट खुली हुई है। लेकिन स्थायी रूप से कोई डॉक्टर न होने की वजह से हालात नहीं सुधर रहे हैं। इनमें दो गाय इतनी अधिक बीमार हैं कि मरणासन्न हालत में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

पांच वर्ष पहले 100 गाय की क्षमता के लिए मंडी समिति में गोशाला की व्यवस्था की गई थी। वर्तमान में 215 गाय हो चुकी हैं। इसके बावजूद व्यवस्थाएं नहीं बढ़ाई गईं हैं। गायों की रहने की व्यवस्था को लेकर केयरटेकर का अभाव लंबे अंतराल से चला आ रहा है। गाइडलाइन के अनुसार 30 गायों पर एक केयरटेकर होना चाहिए। इस तरह यहां आठ केयर टेकर की जरूरत है। लेकिन चार से ही काम चलाया जा रहा है। जिसकी वजह से स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाएं ढंग से व्यवस्थित नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन


गोशाला में गायों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ब्लॉक पशु चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी को पूरी जानकारी दी जाती है। यहां स्थायी चिकित्सक के अभाव में गायों की स्वास्थ्य सेवाएं बिगड़ रही हैं। भीषण गर्मी में गायों को रखने के लिए नया टिनशेड प्रस्तावित है। चुनाव आचार संहिता के चलते यह काम नहीं हो सका है। अब इसे जल्द कराया जाएगा।-दिनेश चंद्र शर्मा, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed