फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cow slaughter in Etah's Achalpur village; meat remains recovered from a house; traffic jam and commotion ensue.

Etah News: एटा के गांव अचलपुर में गोकशी, घर से मांस-अवशेष बरामद, जाम-हंगामा

Mon, 20 Jul 2026 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cow slaughter in Etah's Achalpur village; meat remains recovered from a house; traffic jam and commotion ensue.
मिरहची में गोकशी के आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस। संवाद
मिरहची। गांव अचलपुर में गोकशी का मामला सामने आने पर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। शक के आधार पर ग्रामीण और गोरक्षक दल के पदाधिकारी आरोपी के घर पहुंचे तो वहां क्रेट में मांस और अवशेष बरामद हुए। एक आरोपी तोशीन (25) ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को गांव में एक बुर्जी से गाय का सिर मिलने पर ग्रामीणों में फिर से रोष फैल गया। उन्होंने अचलपुर-मिरहची मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। इस बीच करीब 45 मिनट यातायात बाधित रहा। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तोशीन, सोहिल, जहीर, चांद मियां, मुशीर, परवेज, लियाकत और अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सोमवार को आरोपी तोशीन को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान वीकेश ने बताया कि शनिवार को उसने अपनी गाय को घर के पास चरने के लिए छोड़ा था। शाम को जब खेत से लौटा तो गाय वहां नहीं मिली। रविवार शाम को कुछ लोगों ने गाय के अवशेष खेत में देखे तो वीकेश को सूचना दी। शक के आधार पर ग्रामीण तोशीन के घर पहुंचे। वहां प्लास्टिक की क्रेट में मांस रखा मिला। एक तिरपाल में गाय के अवशेष भी थे। लोगों को देख तोशीन ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर गोरक्षक भी पहुंच गए और गोकशी में शामिल आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग कर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बरामद मांस का नमूना फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। सोमवार शाम को गाय का सिर मिलने पर लोग फिर भड़क गए। ग्रामीणों का आरोप था कि एक और गाय की गोकशी की गई है, जबकि पुलिस का दावा है कि यह उसी गाय का सिर है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार गश्त कर रही है।


वर्जन
गोकशी के मामले में सात नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है। सोमवार शाम को ग्रामीणों को गाय का सिर और कुछ अवशेष मिले। इससे वे रोड पर एकत्रित हो गए। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है। जाम नहीं लगाया गया है। कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
- श्वेताभ पांडेय, एएसपी एटा

मिरहची में गोकशी के आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस। संवाद

मिरहची में गोकशी के आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed