फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cousins beat young man to death with sticks in Etah

Etah: पत्नी से हुआ झगड़ा तो चचेरे भाइयों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर भाई को मार डाला, शादी में की थी मध्यस्थता

Tue, 11 Apr 2023 08:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 08:10 PM IST
सार

एटा में भाई ने चचेरे भाई की शादी में मध्यस्थता की। उसका पत्नी ने किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर चचेरे भाइयों ने भाई को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस मुकदमा दर्ज करके तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Cousins beat young man to death with sticks in Etah
चचेरे भाइयों ने भाई को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में दो दिन पहले मामूली कहासुनी पर चचेरे भाइयों ने युवक को लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


घटना मलावन थाना क्षेत्र के परतापुर गांव की है। गांव निवासी सुनील कुमार (32) की मौत हुई है। भाई बोधपाल ने बताया कि नौ अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे बड़ा भाई सुनील घर की छत पर खाना खा रहा था। तभी चाचा राधेश्याम शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर चचेरे भाई पुष्पेंद्र, राजीव, राजेंद्र, अखिलेश और नेम सिंह लाठी-डंडे लेकर आ गए। खाना खाते हुए ही भाई की पिटाई शुरू कर दी। उसे बुरी तरह से पीटा। पिता प्रेमचंद्र बचाने आए तो उन पर भी हमला कर दिया। लाठी लगने से पिता भी घायल हो गए।

विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ नामजद कर तहरीर दी गई

बताया कि गंभीर रूप से घायल भाई को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां से रेफर कर दिया गया। तब फतेहगढ़ में परिचित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले गए। यहां सोमवार की रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बोधपाल की ओर से आरोपियों के खिलाफ नामजद कर तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में सुनील ने लड़की पक्ष से मध्यस्थता की थी

थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि आरोपी नेम सिंह की शादी में सुनील ने लड़की पक्ष से मध्यस्थता की थी। नेम सिंह ने अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा किया तो लड़की वालों ने उलाहना दिया था। इसे लेकर शराब पीकर राधेश्याम ने गाली-गलौज की। सबने मिलकर सुनील की पिटाई कर दी। युवक की पिटाई करने का मुकदमा नौ अप्रैल को ही दर्ज कर लिया था। अब मौत होने पर गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed