{"_id":"66f2f46c8b314f84b20ae6e4","slug":"cousin-brother-grabbed-5-lakh-400-rupees-from-widow-etah-news-c-163-1-sagr1016-123343-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मौसेरे भाई ने विधवा के 5 लाख चार सौ रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मौसेरे भाई ने विधवा के 5 लाख चार सौ रुपये हड़पे
Tue, 24 Sep 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 24 Sep 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र ग्राम अंगदपुर निवासी युवक ने विधवा मौसेरी बहन के खाते में मोबाइल नंबर लगा दिया। उसने यूपीआई के माध्यम से 2 लाख 70 हजार रुपये निकाल लिए। बताया पूर्व में दिए दो लाख तीस हजार रुपये भी वापस नहीं कर रहा है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
मैनपुरी जनपद के गांव रमई हार निवासी पिंकी ने थाने में दी तहरीर में बताया पति की मृत्यु वर्ष 2022 में हो चुकी है। पति की मृत्यु के पश्चात बीमा क्लेम के मिले हुए 2 लाख 70 हजार चार सौ रुपये जमा थे। जिसका खाता मौसेरे भाई राजकुमार उर्फ बंटू निवासी अंगदपुर ने खुलवाया था। इस दौरान बंटू ने मेरे खाते का एटीएम भी बनवा लिया खाते से 2 लाख 70 हजार चार सौ रुपये निकाल लिए। बताया पूर्व में पति से दो लाख तीस हजार रुपये ऑटो रिक्शा लेने को लिए थे। पति की मृत्यु हो गई वह भी रुपया हड़प लिया।
कई बार लोगों को एकत्रित करके रुपये वापस के लिए कहा गया हर बार झूठ बोल देता है। बताया जब बैंक का स्टेट मेंट निकाला तब पता चला कि खाते से भी यूपीआई के माध्यम से रुपये निकाल लिए गए हैँ। प्रभारी निरीक्षक रूपेश वर्मा ने बताया कि महिला का खाता मैनपुरी में है और मैनपुरी से रुपये निकाले गए है। घटना स्थल भी मैनपुरी है इसलिए मुकदमा मैनपुरी में ही लिखा जाएगा।