{"_id":"647c906b5e30905ad3011954","slug":"cousin-along-with-maternal-uncle-raped-the-teenager-etah-news-c-163-1-sagr1017-426-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चचेरे भाई ने मामा के साथ मिलकर किया किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चचेरे भाई ने मामा के साथ मिलकर किया किशोरी से दुष्कर्म
Sun, 04 Jun 2023 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 04 Jun 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
खेत पर भाई को खाना देने जाते समय नलकूप की कोठरी में खींच ले गए आरोपी
पूरे दिन बैठाए रखने के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी पीड़िता की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ खेत पर नलकूप की कोठरी में चचेरे भाई और मामा ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद थाने पहुंची किशोरी को पुलिस ने दिनभर बिठाए रखा लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अदालत के आदेश पर पुलिस ने 25 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 10 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे खेतों पर कार्य कर रही बड़ी बहन और भाई को खाना देने के लिए गई थी। नलकूप पर पहुंची ही थी तभी पीछे से दो बाइकों पर चचेरा भाई प्रशांत उर्फ नितिन, इसके मामा ओमकार, मनोज निवासी कायथा थाना नारखी फिरोजाबाद व एक अन्य व्यक्ति आए। इन लोगों ने पहले अपने हाथ से खाना खिलाने के लिए दबाव बनाया।
जब ऐसा नहीं किया तो नलकूप की कोठरी में प्रशांत व ओमकार व अज्ञात व्यक्ति हाथ पकड़कर अंदर खींच ले गए और मनोज ने बाहर से कुंडी लगा दी। अज्ञात व्यक्ति ने अपनी अंटी से चाकू निकाला और छाती पर रख दिया। इसके बाद सभी ने दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर बहन, भाई तथा खेतों में कार्य कर रहे अन्य लोग आए तो आरोपी धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
किशोरी का आरोप है कि वारदात के बाद भाई को लेकर थाने पहुंची। यहां पुलिस ने पूरे दिन बैठाए रखने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अगले दिन कार्रवाई करने के लिए कहा। लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। इसके तीन दिन बाद एसएसपी से मिलने गई लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। तब अदालत की शरण ली। थाना प्रभारी फूलचंद का कहना है कि मामला पूरी तरह से झूठा है। आरोपी की मां ने किशोरी के भाई के खिलाफ एक धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। उसी को लेकर अदालत में प्रार्थनापत्र दिया गया है।