{"_id":"64e4d3d38d901b1154076196","slug":"court-released-youth-jailed-for-murder-for-twelve-years-due-to-lack-of-evidence-in-etah-2023-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: 12 साल से हत्या के आरोप में जेल में बंद युवक मिला निर्दोष, साक्ष्यों के आभाव में कोर्ट ने किया रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 12 साल से हत्या के आरोप में जेल में बंद युवक मिला निर्दोष, साक्ष्यों के आभाव में कोर्ट ने किया रिहा
Tue, 22 Aug 2023 10:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Aug 2023 10:36 PM IST
सार
एटा में 12 साल से हत्या के आरोप में जेल में बंद युवक पर दोष साबित नहीं हुआ। साक्ष्यों के आभाव में कोर्ट ने उस रिहा कर दिया।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में हत्या के जिस आरोप में जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव कलू निवासी मान सिंह उर्फ नाहर सिंह 12 साल तक जिला कारागार में बंद रहा। उस आरोप को सरकारी पक्ष सही साबित नहीं करा सका। पुलिस ने जिन गवाहों के आधार पर आरोपी का चालान किया, वे ही गवाह पुलिस की कार्रवाई पर ही प्रश्न चिह्न लगा गए। ऐसे में अदालत ने आरोपी को रिहा करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन
हुआ यह कि नयागांव थाने के कुदा गांव निवासी मंगूलाल का लड़का नीरज कुमार 29 मार्च 1999 को रात नौ बजे शौच को गया लेकिन वापस नहीं लौटा। दो अप्रैल 1999 को उसका शव नावर गांव निवासी छविनाथ सिंह के खेत में मिला। इस मामले की विवेचना में पुलिस ने गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी मान सिंह उर्फ नाहर सिंह पुत्र सोनपाल उर्फ सोनेलाल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- सांड पर अटपटा बयान देकर चर्चा में योगी के मंत्री: बोले-ये तो पहले की सरकारों की देन, हम तो उनके पाप धो रहे हैं
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। 20 जनवरी 2011 से मान सिंह जिला कारागार में निरुद्ध रहा। बारह साल तक चली इस मामले की कार्रवाई में पुलिस द्वारा हत्या के चश्मदीद गवाह बताए गए संतोष सिंह व शिवपाल ने घटना का समर्थन नहीं किया।
यह भी पढ़ेंः- पेचकस से गोदकर दोस्त की हत्या: घर से बुलाकर ले गए, गले, सिर व पेट पर किए ताबड़तोड़ वार; दृश्य देख कांप गए लोग
यह भी पढ़ेंः- पेचकस से गोदकर दोस्त की हत्या: घर से बुलाकर ले गए, गले, सिर व पेट पर किए ताबड़तोड़ वार; दृश्य देख कांप गए लोग
वहीं कायम सिंह ने भी पुलिस द्वारा प्रदर्शित अपने बयानों को गलत बताया। ऐसे में पुलिस की जांच पर ही प्रश्न चिह्न लग गया। गवाहों के बयानों व पत्रावली पर मौजूद तथ्यों के अवलोकन के बाद विशेष न्यायाधीश डकैती प्रभावित क्षेत्र वीरभद्र ने पाया कि आरोपी के खिलाफ आरोप साबित नहीं हो रहे हैं। इस पर उन्होंने आरोपी को जिला कारागार से रिहा करने का आदेश जारी किया।