फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Couple returning to Gurugram after celebrating Diwali, robbed, beaten for protesting

Etah News: दिवाली मनाकर गुरुग्राम लौट रहे दंपती को लूटा, विरोध पर पीटा

Wed, 15 Nov 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 15 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Couple returning to Gurugram after celebrating Diwali, robbed, beaten for protesting
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र गांव बढ़नपुर के पास मंगलवार की शाम करीब 7 बजे बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार दंपती और युवक को रोक लिया। इसके बाद महिला के जेवरात लूटने लगे, इसका विरोध करने पर तीनों को पीटा गया। वारदात के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बागवाल-गंजडुंडवारा रोड पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटा से अधिक समय बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गांव नगला धीमर निवासी अमन तोमर पत्नी लक्ष्मी और दो बच्चों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने के बाद गुरुग्राम लौट रहा था। भाई अतुल तोमर दंपती को गांव से ही ई-रिक्शा भाड़े पर करके छोड़ने के लिए एटा तक आ रहा था। गांव बढ़नपुर के पास बदमाशों ने हथियारों के बल पर रोक लिया। महिला के जेवरात लूटने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने लात-घूंसा व तमंचा के बटों से हमला कर दिया। वारदात की सूचना पर गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर रात 9 बजे जाम लगा दिया। जानकारी पर एएसपी और सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और अपराधियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। तब ग्रामीणों ने करीब एक घंटा बाद रात 10.30 बजे जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed