{"_id":"6637ca61f1a4031de20d36b5","slug":"couple-beaten-up-for-demanding-return-of-loan-amount-etah-news-c-163-1-eta1001-116465-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: उधार दी रकम वापस मांगने पर दंपती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: उधार दी रकम वापस मांगने पर दंपती को पीटा
Sun, 05 May 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 05 May 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा के गांव गढि़या सुहागपुर में शनिवार की देर रात दो पक्षों में पैसे के लेनदेन के लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष के 6 लोगों ने दूसरे पक्ष के पति पत्नी को लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का आरोप है कि सूचना देने के लगभग 2 घंटे बाद डायल-112 पीआरवी मौके पर पहुंची। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।घायल रामरतन ने बताया कि उसने कुछ समय पूर्व गांव के ही शीलेंद्र से 1 हजार रुपये उधार लिए थे। शनिवार की शाम शीलेंद्र शराब पीकर आया और रुपये मांगने लगा। हमने कहा कि सोमवार को बैंक से निकालकर दे देंगे। मगर अधिक नशे में होने के कारण वह गालीगलौज करने लगा। विरोध किया तो उसने अपने पिता रामनरेश, भाई अवधेश व उसकी पत्नी नीता, सुरजीत और सीटू को बुला लिया। आते ही यह लोग मेरे साथ बदतमीजी करने लगे। शोर सुनकर मेरी पत्नी सीमा देवी भी आ गई। इन लोगों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हम दोनों को पीटना शुरू कर दिया।
आसपास के लोगों ने आकर बड़ी मुश्किल से बीच-बचाव किया। इसके बाद ये लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। हमने रात के 9.53 बजे डायल-112 पर फोन कर सूचना दी। जिसके लगभग 2 घंटे बाद पुलिस की पीआरवी मौके पर पहुंची और खानापूर्ति कर लौट गई।
पीआरवी के देरी से पहुंचने का आरोप गलत है। इसका रेस्पोंस टाइम हमारे यहां काफी बेहतर है। हम खुद उसको मॉनीटर करते हैं। विवाद की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - सुधांशु शेखर, सीओ अलीगंज

देवबंद के सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में नीट परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र जांचती कर्मी। संवाद
विज्ञापन