{"_id":"5ef62c7b8ebc3e43351cef11","slug":"corona-viriues-etah-news-agr4478941107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लक्षण वाले मरीज दसवें दिन बिना जांच होंगे डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लक्षण वाले मरीज दसवें दिन बिना जांच होंगे डिस्चार्ज
विज्ञापन
एटा। कोरोना मरीजों को दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाता है। लेकिन अस्पताल से छुट्टी करने के नियमों में अब बदलाव किया गया है। अगर कोई मरीज एसिंप्टोमेटिक (लक्षणविहीन) है तो उन्हें बिना किसी जांच के 10 दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
कोविड-19 अस्पतालों की गाइडलाइन में एक बार फिर बदलाव किया गया है। अपर मुख्य सचिव ने निर्देशित किया है कि एसिंप्टोमेटिक मरीजों को अगर भर्ती किए जाने के 10 दिन तक कोई लक्षण नहीं आता है तो उन्हें बिना जांच के डिस्चार्ज किया जा सकता है, लेकिन मरीज को 7 दिन होम क्वारंटीन रहना होगा। मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिया है कि जिनमें कम लक्षण और भर्ती करने के बाद लगातार 3 दिन तक कोई लक्षण नहीं आता है तो ट्रूनॉट मशीन से उनकी जांच कराकर डिस्चार्ज किया जा सकता है। मंडल पर लैब द्वारा टेस्ट कराना जरूरी नहीं है।
देना होगा शपथ पत्र
सीएमओ ने बताया कि एसिंप्टोमेटिक मरीजों को होम क्वारंटीन के लिए शपथ पत्र देना होगा। अगर होम क्वारंटीन की शर्तों का उल्लंघन करेंगे तो उनके खिलाफ कोविड-19 प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
- कोविड-19 अस्पतालों के नोडल अधिकारियों को नई गाइडलाइन का पत्र भेज दिया गया है। वहीं उनसे इसका पालन करने को कहा गया है। - डॉ. अजय अग्रवालए सीएमओ।