{"_id":"60008d0a8ebc3e2f20383b6b","slug":"corona-vaxxin-etah-news-agr476442965","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार को अलीगंज व जलेसर जाएगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार को अलीगंज व जलेसर जाएगी वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में बृहस्पतिवार की देर रात तक वैक्सीन आने के बाद शुक्रवार को सुबह अलीगंज व जलेसर में पुलिस सुरक्षा में वैक्सीन को भेजा जाएगा। वहीं सीएमओ कार्यालय में बनी कोल्ड चेन पर दो पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात तक जिले में वैक्सीन आ गई है। वहीं शुक्रवार की सुबह वैक्सीन को दो वाहनों से पुलिस की सुरक्षा में अलीगंज व जलेसर स्थित कोल्ड चेन पर भेजी जाएगी। उन्होंने बताया वैक्सीन की सुरक्षा में पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे। कहा कि अभी तीनों स्थानों पर जितने स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगेगी। उसी के अनुसार सभी जगह भेजी जाएगी।
कल जिले में तीन स्थानों पर होगा टीकाकरण
जिले में 16 जनवरी को तीन स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रत्येक जगह पर सौ स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। शासन द्वारा जिले को सीरम इंस्ट्रीट्यूट की 6330 डोज दी गईं हैं। वैक्सीन लेने के लिए जिले से एक पुलिस की गाड़ी सहित एक अन्य वाहन को अलीगढ़ गए थे। जिससे जिले में वैक्सीन सुरक्षित आ सके। जिले में अभी तक 5201 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रथम चरण में वैक्सीन लगाने की बात कही जा रही थी। देर रात 20 आर्मी हॉस्पिटल के जवान और बढ़ा दिए गए है। इसी के चलते प्रथम चरण में वैक्सीनेशन के बढ़ने वालों की संख्या अब 5221 हो गई है।
विज्ञापन
मोदी करेंगे मन की बात
सीएमओ ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन का कार्यक्रम भी तीनों स्थानों पर चलेगा। इस दौरान वह किसी भी व्यक्ति से बात भी कर सकते हैं।