फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Corona speed increased: four infected including five year old boy

बढ़ी कोरोना की रफ्तार: पांच वर्षीय बालक सहित चार संक्रमित

Mon, 10 Apr 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 10 Apr 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Corona speed increased: four infected including five year old boy
एटा। जिले में तीन दिन से लगातार कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आ रहे हैं। सोमवार को पांच वर्षीय बालक सहित चार कोरोना संक्रमित पाए गए। चारों को स्वास्थ्य टीम द्वारा होम आइसोलेट कराया गया है। सोमवार को अवागढ़ कस्बे में 25 वर्षीय महिला की आरटीपीसीआर से कोरोना जांच कराई गई। देर शाम उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव तरगवां निवासी 40 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई। निधौलीकलां ब्लॉक क्षेत्र के पिलुआ निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित गांव गोकुलपुर का पांच वर्षीय बच्चा कोरोना पॉजिटिव आया है। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य टीमों को सक्रिय कर दिया गया। टीमों ने मरीजों के घर पहुंच उन्हें होम आइसोलेट कराया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ चुकी है और पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। रविवार को द्वारिकापुरी निवासी एक चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव मिले थे। सोमवार को स्वास्थ्य टीम द्वारा मिरहची पीएचसी सहित उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले में सोमवार को चार कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed