फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona in etah

प्रचार से आएगी जागरूकता, बचेंगे बीमारी से

Sat, 21 Mar 2020 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
corona in etah
एटा। वायरस को लेकर अभी तक किसी तरह की दवा नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है सावधानी और जागरूकता बरतकर इससे बचा जा सकता है। संक्रमण से बचने के लिए अब सरकार लोगों को जागरूक करने के लिए पैम्फलेट, पोस्टर का सहारा लेगी। जन जागरूकता अभियान में चार विभाग के कर्मचारी एक साथ गांव-गांव लोगों को बचाव के तरीके बताएंगे।
विज्ञापन

वायरस को लेकर पूरा देश सतर्क है। इससे जागरूकता ही बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। विभिन्न विभागों के कर्मचारी घर-घर पहुंचकर लोगों को जानकारी देंगे। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि शहर से लेकर गांव तक में बचाव के लिए जागरूक करने वाले पोस्टर, बैनर और पैम्फलेट का वितरण कराकर जन जागरूकता अभियान चलवाएं।
विज्ञापन

गांव के लोगों को करेंगे जागरूक
सीएमओ डॉक्टर अजय कुमार अग्रवाल ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीएसए और पंचायत राज अधिकारी से सहयोग की अपील की है। उन्होंने अपने-अपने विभागों के कर्मचारियों को लगाकर जागरूकता और बचाव के लिए बैनर पोस्ट पोस्टर पैम्फलेट बांटने का अभियान शुरू करने की बात कही है। अब शिक्षक, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम प्रधान के साथ मिलकर गांव के लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में आशा बहू करेंगी प्रचार-प्रसार
कोरोना से बचाव के लिए 80 हजार पैम्फलेट छपवाए हैं। जहां कर्मचारी लोगों को पैम्फलेट के माध्यम से जागरूक करेंगे। वहीं पैम्फलेट, पोस्टर और बैनर लगाने के साथ गांव में आशा बहू प्रचार-प्रसार कर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी देंगी। वह यह भी बताएंगी क्या करें और क्या ना करें।
-डॉ. अजय कुमार अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed