{"_id":"5f550f558ebc3e3a211d47a2","slug":"corona-etah-news-agr4581215182","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगभग 13 लाख घरों की सर्विलांस टीम ने की पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगभग 13 लाख घरों की सर्विलांस टीम ने की पड़ताल
विज्ञापन
एटा। कोरोना संदिग्धों की पड़ताल के लिए शासन से निर्देश मिले हैं। इसके तहत सर्विलांस टीमों को पड़ताल के लिए लगाया गया। इस दौरान जिले में सर्विलांस टीम द्वारा 12,85,658 घरों की पड़ताल की। इसमें 4124 संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित किया गया है। इस दौरान सभी की सैंपलिंग कराई गई है।
जिले के नगरीय क्षेत्र में 153 व ग्रामीण क्षेत्र में 392 सर्विलांस टीमें लगाई गईं हैं। इस दौरान पांच से 15 जुलाई तक जिले में सर्विलांस टीम द्वारा पहला चरण चलाया गया। 1653 व्यक्ति चिह्नित किए गए। इसके बाद जिले में 21 जुलाई से दूसरा चरण शुुरू हुआ जो अब तक जिले में चल रहा है।
इस दौरान टीमों द्वारा 2471 व्यक्ति सैंपल के लिए चिह्नित किए गए। सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि जिले में सर्विलांस टीम का दूसरा चरण चल रहा है। टीमों द्वारा जितने भी संदिग्ध चिह्नित किए गए हैं। सभी की सैंपलिंग कराई जा चुकी है। टीम का अभियान जारी रहेगा।