फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

सीडीओ सहित बीस आए कोरोना पॉजिटिव

Fri, 21 Aug 2020 02:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। जनपद में बुधवार की देर रात आई रिपोर्ट में सीडीओ सहित बीस लोेग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 684 पर पहुंच गया है, जबकि स्वस्थ मरीजों की संख्या 459 पर पहुंच गई।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम सीडीओ ने कोरोना की जांच कराई। देर रात उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि सीडीओ को कोई भी परेशानी नहीं है। वहीं, बृहस्पतिवार को अलीगंज के मोहल्ला बालकिशन निवासी एक महिला, जैथरा के सुराजुपर निवासी एक व्यक्ति, शीतलपुर ब्लाक के सैथरा गांव निवासी दो व्यक्ति व सकीट के मोहल्ला बावली सहित मैनपुरी निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन

उन्होेंने बताया कि इसके अलावा शहर के मोहल्ला इंद्रपुरी निवासी एक वृद्ध, क्रिशिचियन कॉलेज कंपाउंड निवासी एक महिला, छाया गार्डन निवासी एक पुरुष, पीपल अड्डा निवासी तीन महिला व एक पुरुष, द्वारिकापुरी निवासी एक महिला, कासगंज रोड निवासी एक महिला, कोतवाली देहात निवासी एक पुरुष व अशोक बिहार निवासी दो महिला व एक पुरुष को कोरोना पॉजिटिव निकला है। उन्होंने बताया कि सभी संक्रमितों से स्वास्थ्य विभाग की टीम संपर्क कर रही है। मरीजों की इच्छा के अनुसार उन्हें भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना अपडेट
पॉजिटिव मरीज- 684
स्वस्थ मरीज- 459
जिले में मौत- 10
सक्रिय केस- 215
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed