फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

एक सप्ताह पुराने पर्चे पर ही लिख दिया कोरोना निगेटिव

Sun, 09 Aug 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। कोरोना के नाम पर खेल होने लगा है। जिले में ऐसा ही मामला उजागर होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अवागढ़ पीएचसी पर तैनात रैपिड रिस्पांस टीम के सदस्य ने शनिवार को जिस पर्चे पर कोरोना निगेटिव लिखकर मरीज को अलीगढ़ रेफर किया था। उसका सीरियल नंबर एक सप्ताह पहले का है।
विज्ञापन

पीएचसी पर 10285 सीरियल नंबर के इस पर्चे पर उक्त मरीज का नाम भी दर्ज नहीं है। यह तथ्य अवागढ़ पीएचसी प्रभारी की प्राथमिक जांच में सामने आया है। वहीं रास्ते से मरीज को रेफर करने का नियम नहीं है। इसके लिए मरीज को अस्पताल आना होता है, पर डॉक्टर ने ऐसा नहीं किया और मरीज को अलीगढ़ रेफर कर दिया। सीएमओ ने मेल भेजकर पीएचसी अधीक्षक से जांच रिपोर्ट मांगी है। इसके आधार पर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अवागढ़ पीएचसी पर तैनान आरबीएसके टीम के सदस्य ने एक नर्सिंग होम में कुत्ता काटे के मरीज को पीएचसी के पर्चे पर कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव लिख दी, जिससे उसका अलीगढ़ में उपचार शुरू होने से पहले कोरोना की जांच रिपोर्ट न मांगी जाए। इस दौरान मरीज की रास्ते में ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव जब जिला अस्पताल पहुंचा तो मामले की पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्चे पर पड़ी तारीख से ओपीडी के पर्चे का मिलान किया गया तो नंबर एक सप्ताह पुराना निकला। पीएचसी प्रभारी का कहना है कि चिकित्सक को कोरोना की जांच करने की अनुमति नहीं है। वह टीम के साथ केवल लिखा पढ़ी करने का कार्य करते हैं। जबकि लैब टैक्नीशियन द्वारा संदिग्धों के सैंपल लिए जाते हैं। ऐसे में उन्होंने मरीज की क्यों जांच की। वहीं पीएचसी के पर्चे पर मरीज को रास्ते से ही रेफर किया, यह गलत है।

चिकित्सक की पत्नी भी है तैनात
रिपोर्ट के मामले में चर्चा में आए चिकित्सक की पत्नी भी आरबीएसके टीम में अवागढ़ पीएचसी पर तैनात हैं। वहीं पति-पत्नी दोनों एक ही टीम के सदस्य हैं।
चिकित्सक द्वारा जो पर्चे पर नंबर दिया गया है। वह एक सप्ताह पहले का है। वहीं सीएमओ ने रिपोर्ट मांगी है। उन्हें जल्दी ही मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
-डॉ. एसपी राठौर, पीएचसी अधीक्षक, अवागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed