{"_id":"5f2c456a8ebc3e3d1f2a731d","slug":"corona-etah-news-agr453794580","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महिलाओं सहित आठ निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महिलाओं सहित आठ निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में बृहस्पतिवार को तीन महिलाओं सहित आठ व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसमें नगला दुबे के एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। वहीं, एसबीआई बैंक मैनेजर का चालक भी पॉजिटिव आया हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 470 हो गई है।
निधौलीकलां ब्लाक के गांव नगला दुबे निवासी एक व्यक्ति बुधवार को कोरोना पॉजिटिव आया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को गांव के 32 लोगों के सैंपल लिए गए। जहां पॉजिटिव आए व्यक्ति के परिवार के चार अन्य लोग वायरस से ग्रसित निकले। इसके साथ ही अवागढ़ निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है।
वहीं सकीट ब्लॉक के गांव गुम्मनपुर निवासी एक युवक एसबीआई के बैंक मैनेजर का चालक है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में इसकी जांच की गई। जहां वह कोरोना पॉजिटिव निकला है। वह घर में ही आइसोलेट हुआ है। शहर के शिकोहाबाद रोड के मोहल्ला हॉजीपुरा निवासी दो महिलाओं की जिला अस्पताल में जांच हुई। वह भी कोरोना से ग्रसित निकली हैं। उन्हें भी होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
जिले में आठ व्यक्ति कोरोना से संक्रमित निकले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं टीम बराबर सभी की निगरानी कर रही है।
डॉ अरविंद गर्ग, सीएमओ
कंट्रोल रूम पर आई कॉल, जांच करने गई टीम
सदर तहसील के गांव कठोरा से कंट्रोल रूम में सूचना आई कि गांव में कोरोना संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। स्वास्थ्य टीम को भेज उनकी जांच कराई जाए। इस पर एमएमयू की टीम डॉ. रविंद्र चौहान, डॉ. सनी चौधरी व लैब टैक्रीशियन रोहित, फार्मासिस्ट सुबोध, स्टाफ नर्स अभी व चालक शिवम के साथ गांव पहुंची। जहां टीम द्वारा 48 संदिग्धेां के सैंपल जांच को लिए गए, लेकिन कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला। वहीं दूसरी टीम के लैब टेकभनीशियन सुमित ने बताया कि उन्होंने कांशीराम कॉलोनी में 102 लोगों की किट से जांच की। यहां भी कोई कोरोना से ग्रसित नहीं निकला है।
कोविड अपडेट
पॉजिटिव मरीज- 470
स्वस्थ मरीज- 306
जिले में मौत- 10
सक्रिय केस- 154