{"_id":"5f2c44288ebc3eabec6b1c84","slug":"corona-etah-news-agr453791782","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग़वाला में बनेगा कोविड एलटू हॉस्पिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग़वाला में बनेगा कोविड एलटू हॉस्पिटल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोविड के बढ़ते संक्रमण से शासन चिंतित है। इसको लेकर जिले में एल-टू (लेवल-टू) अस्पताल बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस पर बागवाला सीएचसी को दस बेड वाला कोविड-19 एल-टू अस्पताल बनाया जाएगा। इसमें मरीजों को वेंटिलेटर की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
जनपद में कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजों के लिए एल-1 अस्पताल बनाए गए हैं। इसमें 40 बेड का बागवाला सीएचसी और 80 बेड का चुरथरा सीएचसी अस्पताल शामिल हैं। यहां अगर किसी भी मरीज को परेशानी होने पर उसे एल-2 अस्पताल के लिए रेफर किया जाता है। सीएम योगी ने प्रत्येक जिले में कोविड-19 एल-टू अस्पताल बनाने के निर्देश जारी किए हैं।
इसके तहत बीते दिनों डीएम सुखलाल भारती, सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने जैथरा सीएचसी का निरीक्षण किया, लेकिन वहां संसाधनों का अभाव देखकर बात नहीं बनी। सीएमओ ने बताया कि बागवाला सीएचसी पर प्रथम तल पर एल- वन अस्पताल संचालित है। वहीं ग्राउंड फ्लोर पर एल-टू 10 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा, जहां मरीजों को वेंटिलेटर की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
‘एल-वन में भी बढ़ाए जाएंगे बेड’
सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि जिले में कोरोना से संक्रमित मरीज निकल रहे हैं। वहीं शासन की गाइडलाइन के बाद भी होम आइसोलेशन पर मरीज कम रुचि दिखा रहे हैं। ऐसे में बेड की संख्या कम पड़ सकती है। इसको लेकर एल वन हॉस्पिटल में बेड की संख्या को बढ़ाया जाएगा।
17 लोग किए गए होम क्वारंटीन
सीएमओ ने बताया जिले में 400 से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस निकल चुके हैं । वहीं, 100 से अधिक मरीज इस समय संक्रतिम चल रहे हैं। गाइडलाइन आने के बाद अब तक 17 लोगों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी गई है।