फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

पॉजिटिव की सूचना के बाद युवक ने रोडवेज बस में किया सफर

Tue, 07 Jul 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। नोएडा में जांच में निकले संक्रमित द्वारा रोडवेज बस से सफर करना। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर घूमने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को धमकाने पर डिस्ट्रिक डाटा मैनेजर ने सीएमओ को मामले की शिकायत की है। इस पर सीएमओ ने मरीज पर महामारी अधिनियम ने अंतर्गत एसएसपी से कार्रवाई को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट डाटा मैनेजर अतुल भदौरिया ने सीएमओ को दिए पत्र में बताया है कि अलीगंज तहसील के गांव मितौलिया निवासी एक युवक नोएडा में जांच में पॉजिटिव आया है। सूचना पर उससे संपर्क किया गया और नोएडा में कमरे में रहने को कहा गया, जिससे उसे वहां कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रात 10 बजे एक कॉल आई और पॉजिटिव आए व्यक्ति का रिश्तेदार बताते हुए मामले की जानकारी की। उन्होंने बताया कि युवक रोडवेज की बस से सिकंदराराऊ आ गया है। वह एटा आ रहा है। कर्मचारी ने रिश्तेदार को बताया कि मना करने के बावजूद मरीज ने सार्वजनिक वाहन का उपयोग किया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर घूमा यह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पॉजिटिव मरीज की काल आई और धमकी देते हुए बोला सीएमओ से बात हो गई है और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। स्वास्थ्यकर्मी ने मरीज के ऊपर महामारी एक्ट का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की मांग की। जहां सीएमओ ने एसएसपी को पत्र लिख मरीज के ऊपर कार्रवाई को कहा है।

एक मरीज द्वारा मना करने के बावजूद सार्वजनिक वाहन का प्रयोग किया गया। वहीं उसके द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारी से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। यह गलत है। इसको लेकर एसएसपी से उसकी शिकायत की गई है। साथ ही कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
-डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed