{"_id":"5ef38bc78ebc3e42c3174b8e","slug":"corona-etah-news-agr447598492","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक संक्रमण से बचने को हर दिन लिए जाएंगे 100 सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक संक्रमण से बचने को हर दिन लिए जाएंगे 100 सैंपल
विज्ञापन
एटा। प्रवासियों से कोरोना वायरस संक्रमितों का ग्राफ बढ़ रहा है। वहीं अनलॉक में छूट के बाद कारोबार तेज होने से बाजारों में भीड़ बढ़ रही है। इससे शासन को अब कम्युनिटी ट्रांसमिशन (सामुदायिक संक्रमण) रोकने चिंता सताने लगी है। कोविड-19 कम्युनिटी ट्रांसमिशन रोकने को जांच का दायरा और बढ़ाया गया है। अब हर दिन जिले में कम से कम 100 सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और स्वास्थ्य महानिदेशक ने कम्युनिटी ट्रांसमिशन न शुरू होने पाए इसके लिए जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया जिले में 100 से ज्यादा कोरोना से संक्रमित मरीज निकले हैं। इनमें 80 फीसदी प्रवासी हैं।
इन प्रवासियों की जांच को प्राथमिकता पर लिया गया है। उन्होंने सैंपल लेने के लिए दो टीमें बढ़ा दी हैं । यह टीमें सबसे पहले क्वॉरंटीन सेंटरों पर ठहरे प्रवासियों का सैंपल लेंगी और रिपोर्ट आने तक उन्हें वही अलग-अलग क्वॉरंटीन कराएंगे।