फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

कोरोना वायरस से पांच मरीजों ने जीती जंग

Tue, 12 May 2020 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। जनपद में कोरोना संक्रमित एक दंपती सहित 5 लोगों ने जंग जीत ली। उनकी तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आते ही मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। वहीं सभी मरीजों को होम क्वारंटीन की सलाह दी गई। जलेसर के गांव गणेशपुर निवासी एक व्यक्ति को पत्नी सहित उसके दो बच्चों को 24 अप्रैल को कोरोना की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

उन्हें बागवाला स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार दिन पूर्व उनका दूसरा सैंपल भेजा गया। वहीं 24 घंटे बाद तीसरा सैंपल भी भेज दिया गया। सोमवार को दूसरी रिपोर्ट मंगलवार को तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, अलीगंज के गांव नावर में फर्रुखाबाद निवासी एक युवक दिल्ली से लौटते वक्त अपनी बहन के यहां रुक गया था।
विज्ञापन

यहां उसे एक डिग्री कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां 24 अप्रैल को उसे भी कोरोना की पुष्टि हुई थी। इस पर उसे भी कोविड-19 मझ्ें भर्ती कराया गया। मंगलवार को उसकी भी तीसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई। इस पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने पांचों मरीजों की अस्पताल से छुट्टी कर दी। उन्हें होम क्वारंटीन की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में दो स्तर पर होगी निगरानी
सीएमओ अजय अग्रवाल ने बताया कोरोना वायरस से ग्रसित 5 मरीज स्वस्थ होने पर उनकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। वही गांव में 14 दिन तक यह लोग होम क्वॉरेंटाइन मैं रहेंगे। इस दौरान संबंधित थानाध्यक्ष सहित ग्राम पंचायत समिति द्वारा सभी की निगरानी की जाएगी ।

इस दौरान अगर घर से कोई बाहर घूमता पकड़ा गया तो उसे फिर क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा। वहीं मरीजों से कहा गया है अगर किसी को कोई भी समस्या है। तो वह तुरंत स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed