फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

सकरौली के सातों बैंककर्मी निकले निगेटिव

Sat, 09 May 2020 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
corona
जलेसर(एटा)। सकरौली स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के बैंक प्रबंधक के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर सकरौली क्षेत्र को हॉटस्पॉट बनाया गया था। बैंक में कार्यरत कर्मियों और बिल्डिंग स्वामी सहित सात लोगों को कोरोना संक्रमण के परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया।
विज्ञापन

सातों लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्थानीय प्रशासन सहित लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं क्षेत्र को हॉटस्पॉट बनाए रखते हुए उसमें कोई ढील नहीं दी गई है। तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के प्रबंधक को कोरोना पॉजिटिव निकलने पर छह बैंककर्मी और एक भवन स्वमी को कोरोना परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा था।
विज्ञापन

इनकी पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि सकरौली क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन पूरी तरह से कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रताप सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के द्वारा पूरे गांव की सफाई एवं सैनिटाइज का कार्य निरंतर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अपराध की सजा काट रहे
ग्राम गणेशपुर के प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले 22 दिन से ग्रामवासी बिना अपराध की सजा काटने को मजबूर हैं। इससे गांव के हालात बदतर होते जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि हॉटस्पॉट को खत्म किया जाए। ताकि ग्रामीण राहत की सांस ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed