{"_id":"5ea1c9148ebc3e902d0a8785","slug":"corona-etah-news-agr439054634","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी चिकित्सकों के क्लीनिक, नर्सिंग होम को कराएं सैनिटाइज : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी चिकित्सकों के क्लीनिक, नर्सिंग होम को कराएं सैनिटाइज : डीएम
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर चिकित्सकों की बैठक लेते डीएम सुखलाल भारती साथ में एसएसपी सुनील कुमार। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने जनपद के निजी चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की। उन्होंने कहा कि जनपद में कोरोना की लड़ाई में निजी चिकित्सकों का भी सहयोग सराहनीय रहेगा। इसके लिए आवश्यक है कि निजी चिकित्सकों द्वारा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए चिकित्सीय सेवाएं बेहतर ढंग से सुचारु की जाएं। वहीं क्लीनिकों व नर्सिंग होम को सैनिटाज कराने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को डीएम सुखलाल भारती व एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बैठक में कहा कि कोरोना की लड़ाई में सभी को मिलजुलकर एक-दूसरे की मदद करनी है। तभी हम इस लड़ाई को जीत सकते हैं। डीएम ने निजी चिकित्सकों से कहा कि उनकी जो समस्याएं होंगी उनको प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
डीएम ने निजी चिकित्सकों की मांग पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दीप कुमार को निर्देश दिए कि वह निजी चिकित्सकों के क्लीनिक, नर्सिंग होम सहित मेडीकल स्टोर आदि को भी सैनिटाइज कराएं, जिससे वहां आने वाले लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके।
विज्ञापन
बैठक में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, सीएमएस डॉ. राजेश अग्रवाल, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।