{"_id":"5e9f1c468ebc3e90663159ab","slug":"corona-etah-news-agr4387920127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव मरीजों के वार्डों को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव मरीजों के वार्डों को किया सीज
विज्ञापन
एटा। सीएस अस्पताल के जिन दो वार्डों में कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती रहे उन्हें सील कर दिया गया है। इस दौरान संक्रमितों के साथ भर्ती रहे अन्य मरीजों को भी दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। दो दिन पूर्व जिले में गांव गणेशपुर के दो और ओरनी की एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई।
यह तीनों मरीज सीएम अस्पताल में 11 अप्रैल को क्वारंटीन किए गए थे, जबकि इनका 13 को सैंपल लिया गया। इस दौरान इन तीनों के साथ दोनों वार्डों में 17- 17 अन्य मरीज भर्ती थे। सीएस के नोडल अधिकारी आरएन गुप्ता ने बताया कि संक्रमितों के साथ भर्ती रहे अन्य मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया गया। वहीं दोनों वार्डों को सीज कर दिया गया है।
34 मरीजों का 14 दिन बाद जाएगा सैंपल
अस्पताल के नोडल अधिकारी ने बताया तीनों मरीजों के साथ 34 अन्य मरीज साथ रहे थे। उन्हे अस्पताल में अब 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। 14 दिन के बाद उनका सैंपल दोबारा जांच को भेजा जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें घर जाने की इजाजत दी जाएगी। वहीं घर में भी यह लोग 14 दिन तक क्वारंटाइन रहेंगे। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी करेगी।