फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुले बाजार, प्रशासन ने कराया बंद

Tue, 24 Mar 2020 09:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। कोरोना वायरस को लेकर देश में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सरकार तमाम प्रयास के बावजूद जनता का सहयोग न मिलने के कारण बेबसी में सख्त होती जा रही है। ‘जनता कर्फ्यू’ के बाद रेल, बस, सार्वजनिक परिवहन बंद करने के बाद भी लोग बाजारों में भीड़ जमाए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के दिन व्यापारी बाजार खोलकर बैठ गए। मुख्यमंत्री का संदेश आते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। अधिकारियों और पुलिस के जवानों ने लोगों को समझा-बुझाकर बाजार बंद करा दिया। सुबह से गुलजार बाजार दोपहर दो बजे बाद सुनसान हो गया।
विज्ञापन

शहर में बाजार बंदी के बावजूद सुबह से बाजार गुलजार हो गए। व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें सजाकर बैठे तो लोग भी खरीदारी को उमड़ पड़े। आज से नवरात्र शुरू होने की वजह से अधिकतर दुकानदार नवरात्र का सामान सजाए हुए थे। करीब 12 बजे के बाद एडीएम प्रशासन विवेक मिश्रा ने व्यापारियों की मीटिंग बुलाई और बाजारों में भीड़ न लगाने देने को कहा। इसी दौरान पुलिस और प्रशासन की टीमें बाजार बंद कराने निकल पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष कंचन कटियार और उप जिलाधिकारी सदर अबुल कलाम के नेतृत्व में गांधी मार्केट, बाबूगंज, घंटाघर, हाथी गेट आदि बाजारों में खुली दुकानों को बंद करा दिया गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने पुलिस कर्मियों के सामने तो दुकानें बंद कर दीं, लेकिन बाद में फिर से खोल ली। करीब ढाई बजे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बाजार में भ्रमण किया और व्यापारियों से आह्वान किया कि वह दुकान पर पांच से अधिक लोगों की भीड़ एकत्रित न होने दें, मास्क लगाकर काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed