फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

शहर की सीमाओं पर सघन चेकिंग, पूछताछ के लिए रोके वाहन

Mon, 23 Mar 2020 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
corona
कासगंज में बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों की चेकिंग करती पुलिस - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोरोना को लेकर अघोषित लॉकडाउन जैसे हालात जिले में रहे। शहर की सीमाओं पर सघन चेकिंग की गई। पूछताछ के लिए वाहन रोके गए। जिले में आने का कारण पूछा गया। शहर के चारों ओर नो एंट्री से गैर जिलों से आने वाले वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया और उन्हें बाईपास से निकाला गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए हैं कि कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरतें। लोगों से घरों में रहने की अपील की। भीड़ नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास करें। बाहर से आने जाने वाले लोगों से जिले में गैर जरूरत के न आने की अपील करें। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने कड़ी सतर्कता बरती है।
विज्ञापन

डीएम सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले ने अधीनस्थों को आदेश दिए हैं कि भीड़ नियंत्रण के लिए अधीनस्थ प्रयास करते रहें। पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के लिए गैर जिलों से आने वाले वाहनों को सीमा पर रोका। उनसे पूछताछ की। जिले में आने का कारण जाना। ऐसे जिले जहां लॉकडाउन है उन्हें वापस जाने को कहा गया। वहीं बाहर से आने वाले वाहनों को बाईपास होकर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता के लिए दफ्तर बंद
अतिआवश्यक होगा तब ही जनता राजकीय दफ्तरों में जा सकेेगी। अन्यथा की स्थिति में जनता के लिए राजकीय दफ्तरों में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। डीएम सीपी सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे राजकीय दफ्तरों में न जाएं। यदि बहुत ही जरूरी काम हो तो ही कार्यालयों तक पहुंचें। यदि कोई शिकायत दर्ज करानी हो तो ऑनलाइन दर्ज कराएं।

की जा रही चेकिंग
-जिन जिलों में लॉकडाउन है। वहां से आने वाले लोगों की पहले बॉर्डर पर चेकिंग की जाएगी। इसके बाद उनकी स्क्रीनिंग कराई जाएगी। अधीनस्थों को निर्देश दे दिए गए हैं। सुशील घुले, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed