{"_id":"5e78ea728ebc3e72bd710c77","slug":"corona-etah-news-agr435193214","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 विदेश यात्रियों सहित 42 स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 विदेश यात्रियों सहित 42 स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में विदेश से लौटने वाले 18 लोगों एवं उनके 24 परिजनों पर स्वास्थ विभाग की लगातार नजर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रतिदिन ऐसे लोगों का हाल जान रही हैं, लेकिन इनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण न मिलने से विभाग एवं उनके परिजन राहत में हैं।
जिले में दुबई, सऊदी अरब, नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड सहित अन्य देशों से अलग-अलग तिथियों में 18 लोग विदेश यात्रा करके लौटे हैं। जिनकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने यात्रियों एवं उनके परिजनों पर निगरानी बिठाना शुरू कर दिया। कोरोना वायरस फैलने का खतरा 14 दिन तक रहता है।
विभाग ने कोरोना से मिलते लक्षणों के बाद एहतियातन विदेश यात्रा से आए 2 लोगों की जांच कराई लेकिन दोनों ही मामलों में रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद भी विभाग ने सतर्कता बरतना कम नहीं किया है। विभाग की टीमेें प्रतिदिन इन लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहीं है, जिससे कोराना के लक्षण सामने आए तो उनकी तुरंत जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
- जिले में दुबई, मलेशिया सहित अन्य स्थानों से आने वाले यात्रियों एवं उनके परिजनों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं लेकिन एहतियातन सभी सदस्यों की निगरानी की जा रही है। - डॉक्टर प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।