{"_id":"5e77a43e8ebc3e78ab70a5db","slug":"corona-etah-news-agr435057524","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों का संचालन बंद रहने से भटके यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों का संचालन बंद रहने से भटके यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जनता कर्फ्यू के चलते शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग ने भी अपनी बसों का संचालन नहीं किया। जिससे बाहर से आने वाले यात्री अपने गंतव्य को जाने को परेशान रहे। तमाम यात्री शेल्टर होम व अपनी रिश्तेदारी में रुकने को मजबूर हुए।
डिपो से 89 बसों का संचालन होता है जबकि बाहरी डिपो की भी लगभग ढाई सौ बसें आती हैं। न तो कासगंज डिपो और ना ही बाहरी डिपो की बसों का संचालन हुआ। बड़ी संख्या में लोग जो विभिन्न साधनों के माध्यम से शहर में पहुंच गए उन्हें अपने गंतव्य को जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
काफी संख्या में लोग चेन्नई, जोधपुर, महाराष्ट्र, गुजरात आदि स्थानों से भी आए हुए थे। प्रशासन ने ऐसे कई लोगों को शेल्टर होम पहुंचाया। जिले में एटा, आगरा, अलीगढ़, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, अतरौली, अलवर, मथुरा, हाथरस, बुद्ध विहार आदि डिपो की बसें भी नहीं पहुंची। डग्गामार वाहनों का संचालन भी नहीं हुआ। जीप टैक्सी रिक्शा सहित अन्य वाहन पूरी तरह बंद रहे।
विज्ञापन
- शासन के निर्देश पर बसों का संचालन नहीं किया गया। जिस समय सीमा तक बसों को चलाने को कहा गया था। जिस समय तक बसें बंद रही। उसके बाद बसों का संचालन किया गया। - अनुराधा डिपो प्रभारी।