फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

व्यापारियों ने कोरोना से लड़ने के लिए दिया साथ

Sun, 22 Mar 2020 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने में व्यापारियों ने सरकार के साथ कदम से कदम मिलाया। व्यापारियों ने रविवार को दुकान, प्रतिष्ठान, शोरूम और गोदाम के शटर तक नहीं उठाए। यहां तक की वह टहलते हुए यह तक देखने नहीं आए कि उनकी मार्केट का क्या हाल है। इस दौरान सघन और भीड़ भरे बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।
विज्ञापन

समय-सुबह नौ बजे बाबूगंज
-कपड़ों और महिलाओं की शृंगार सामग्री का प्रमुख बाजार है। यहां आम दिनों में पैर रखने तक की जगह नहीं होती है। संकरे बाजार में दोनों ओर दुकानदारों द्वारा फड़ सजा लेने से पैदल लोगों को रास्ता निकलना दुश्वार हो जाता है, रविवार को मार्केट पूरी तरह से बंद रहा।
विज्ञापन

समय सुबह दस बजे हाथी गेट
-किराना और बांस की थोक मंडी में व्यापारियों की शोर और ई-रिक्शा, टेंपो आदि के कारण आम दिनों में यहां जिले भर के छोटे किराना व्यापारियों का हुजूम दिखाई देता है। वहीं, विवाह समारोह के लिए भी यहीं से थोक में माल जाता है, रविवार को बाजार सूना पड़ा रहा। दुकानों के शटर बंद रहे तो फड़ों तक पर व्यापारी नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय सुबह 11 बजे घंटाघर
तेल और मिर्च-मसालों सहित बूरा और गुड़ की थोक मंडी में सर्दी के दिनों में बुग्गियों पर लदकर जब गुड़ की भेलियां आती थीं तो यहां हालात बुरे हो जाते हैं। यहां जरा सी बारिश में पानी भर जाता है, लेकिन रविवार को बाजार सुनसान पड़ा रहा। यहां दुकानें बंद रहीं, वहीं ग्राहक भी नदारद रहे। आम दिनों में यहां रिक्शों में लदे तेल-घी के कनस्तर और टेंपों में लदे गुड़, बूरा और चीनी बोरियां ही दिखती हैं।

समय दोपहर 12 बजे गांधी मार्केट
-कपड़ों का नया बाजार गांधी मार्केट है। कलक्ट्रेट जाने वाले रास्ते पर बने इसी मार्केट में मंगलबाजार सजता है। इससे यहां मंगल को पैर रखने की जगह नहीं बचती। शाह मार्केट में साप्ताहिक बंदी में दुकानदार क्रिकेट खेलते दिखते, रविवार को यहां सन्नाटा पसरा रहा। मार्केट स्वामी शराफत अली उर्फ काले ने सुबह से ही दुकानदार से घरों में ही रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed