एटा। ‘जनता कर्फ्यू’ की वजह से शहर के मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे बंद रहे। मंदिरों में सुबह और शाम को आरती करने के बाद कपाट बंद कर दिए गए, वहीं मस्जिदों में सुबह की नमाज अदा की गई। रविवार को जिले में लागू हुए ‘जनता कर्फ्यू’ को लेकर शहर के मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुुरुद्वारे बंद रहे।
कैलाशगंज रोड स्थित कैलाश मंदिर और ठंडी सड़क स्थित पथवारी मंदिर में सुबह पांच बचे आरती हुई। उसके बाद मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। सात बजे से पहले भक्तों ने मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घरों में कैद हो गए। वहीं शाम को सिर्फ पुजारी ने मंदिरों में आरती करने के लिए ही कपाट खोले उसके बाद बंद कर दिए गए। शहर की प्रमुख मस्जिदों में सुबह के वक्त मौलवी ने नमाज अदा की। कैलाश मंदिर के महंत धर्मेंद्र झा ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान का सभी को पालन करना चाहिए।