फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Corona dominates in the crowd of festivals, take care now

पर्वों की भीड़ में हावी हुआ कोरोना, अब तो संभलिए

Fri, 19 Aug 2022 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Corona dominates in the crowd of festivals, take care now
घंटाघर बाजार में बिना मास्क घूमते लोग ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। मोहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व पर बाजारों से लेकर बसों आदि में जमकर भीड़ उमड़ी। लोगों ने लापरवाही भी खूब बरती। भीड़ के चलते सामाजिक दूरी का पालन होना तो नामुमकिन था ही लेकिन लोगों ने मास्क तक का प्रयोग नहीं किया। यहां तक कि लोग कोरोना की बूस्टर डोज से भी दूरी बनाए हुए हैं। 18 से अधिक उम्र के 11 लाख से ज्यादा लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। इस लापरवाही के चलते कोरोना हावी हो गया। अगस्त महीने में अब तक 22 लोग संक्रमण की जद में आ चुके हैं। फिलहाल 15 सक्रिय मरीज हैं। अब समझदारी दिखाने और सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड पर दूरी न मास्क
शहर में जीटी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर शुक्रवार को भी यात्रियों की भीड़भाड़ थी। जिसके चलते न तो यहां सामाजिक दूरी नजर आ रही थी और न ही लोग फेस मास्क ही लगाए हुए थे। बाहर से आने वालों के संपर्क में अन्य लोग आ रहे थे। ऐसे में संक्रमण फैलने की आशंका काफी ज्यादा थी।
विज्ञापन

शिकोहाबाद रोड स्थित बस स्टैंड पर भी लापरवाही
शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित सैनिक पड़ाव में प्राइवेट बस स्टैंड संचालित किया जाता है। शुक्रवार को यहां भी लापरवाही नजर आई। बसों के इंतजार में खड़े लोगों से लेकर बसों के अंदर बैठे लोग भी कोरोना संक्रमण को लेकर बेपरवाह थे। किसी के चेहरे पर मास्क नजर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटाघर बाजार में ग्राहक और व्यापारी सब बेपरवाह
त्योहार को लेकर बाजारों में सबसे ज्यादा भीड़ रही। शुक्रवार को जन्माष्टमी पर्व को लेकर घंटाघर बाजार में खासी भीड़ थी, लेकिन ग्राहकों से लेकर व्यापारी तक कोरोना के प्रति बेपरवाह बने हुए थे। सामान खरीदने की जल्दबाजी में धक्का-मुक्की हो रही थी। मास्क का प्रयोग भी कोई नहीं कर रहा था।
खरीदारी की जल्दबाजी में संक्रमण को न्योता
बाबूगंज बाजार में कपड़ों, साज-सज्जा के सामान की खरीदारी की जल्दबाजी सभी को थी। एक-दूसरे से दूरी बरतने के बजाए लोग सटकर खड़े हुए थे। बिना मास्क लगाए इन लोगों को देखकर लग ही नहीं रहा था कि कोरोना संक्रमण फिर फैल रहा है।

पुरानी आदतों को फिर अपनाने की जरूरत
कोरोना संक्रमण के प्रारंभ काल से हम लोगों ने काफी सावधानी बरती हैं जो हमारी आदत भी बन चुकी थी। अब कोरोना फिर बढ़ रहा है। ऐसे में कुछ खास और नया नहीं करना है, वही पुरानी आदतें फिर अपनाने की जरूरत है। सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग और हाथों की सफाई का ध्यान रखें। जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है, लगवा लें। - डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed