फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cooperative elections: 40 objections came on reservation

सहकारिता चुनाव : आरक्षण पर आईं 40 आपत्तियां

Fri, 03 Mar 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 03 Mar 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Cooperative elections: 40 objections came on reservation
एटा। सहकारी समितियों में नए बोर्ड के गठन के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिले में 66 समितियों के निर्वाचन क्षेत्र के आरक्षण संबंधी अनंतिम घोषणा होने के बाद रणनीतिकारों ने जीत के लिए जोड़-तोड़ शुरू कर दी है। जारी किए गए प्रस्तावित आरक्षण पर 40 आपत्तियां आईं हैं। होली के बाद से सहकारिता चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चुनाव के लिए 132 निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित 225 को मतदान के लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वहीं प्रस्तावित आरक्षण में गांव संबंधी आपत्तियों सहित आरक्षित व अनारक्षित सीटों पर आपत्तियां आईं है। जिनका शनिवार तक निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं 11 मार्च को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया जाना है। चुनाव को लेकर राजनीतिक लोग सहकारिता कार्यालय के चक्कर काटने लगे हैं। जिले में 66 समितियों में 594 डायरेक्टारों का चुनाव किया जाएगा। प्रत्येक समिति में नौ डायरेक्टर चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed