फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cooler business got cold due to cold weather

Etah News: मौसम में ठंडक से ठंडा पड़ा कूलर कारोबार

Fri, 05 May 2023 07:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 05 May 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
Cooler business got cold due to cold weather
सकीट। इस साल मई में मार्च जैसा मौसम बना हुआ है। मौसम में ठंडक के चलते कूलर का कारोबार ठंडा पड़ गया है और चिंतित कारोबारियों के पसीने छूट रहे हैं। बड़ा स्टॉक करने का कोई फायदा कारोबारियों को नहीं मिला है।
विज्ञापन

गर्मियां शुरू होते ही इस साल अप्रैल में कूलर की कई नई दुकानें खुल गईं। अप्रैल के कुछ दिन पड़ी तेज गर्मी को देखते हुए कूलर की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद थी, लेकिन अप्रैल के अंत तक मौसम में बदलाव हो गया। कई बार हुई बारिश से मौसम में अभी भी ठंडक बनी हुई है। इसके चलते लोगों को कूलर खरीदने की कोई जरूरत महसूस नहीं हो रही।
विज्ञापन

स्थिति ये हैं कि अब कूलरों को कम मुनाफे में भी बेचने के लिए कारोबारी तैयार हैं। उनका मानना है कि जिस तरह के रुझान बन रहे हैं, उससे नहीं लगता कि इस साल अधिक गर्मी पड़ेगी। जून के बाद उमस पड़ते ही कूलर की बिक्री वैसे भी नहीं होती। ऐसे में स्टॉक पड़ा रह जाएगा। वहीं स्टॉक एक साल तक रखने के लिए दुकानदारों के पास इतनी जगह नहीं है। जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इस साल का कूलर कारोबार बुरा रहा है। अधिक समय तक स्टॉक नहीं किया जा सकता। इसके लिए बड़ी जगह चाहिए होती है और बाजारों में जगह का काफी अभाव है। - बॉबी यादव, व्यापारी

----------
लगता नहीं कि इस साल कूलर की कोई खास बिक्री होगी। अब गर्मी पड़ते ही रेट टू रेट में माल को निकाल देंगे। भरोसा नहीं है कि गर्मी उस तरीके से पड़ेगी जैसे पड़ती थी । - प्रशांत बाबू, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed