फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Convenience: Underpass will be built at the railway crossing at a cost of five crores

सहूलियत: पांच करोड़ की लागत से रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा अंडरपास

Wed, 08 Sep 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Convenience: Underpass will be built at the railway crossing at a cost of five crores
एटा। शहर के लोगों को रेलवे स्टेशन के पास बनी रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात की रुकावट से जल्द छुटकारा मिलेगा। यहां पांच करोड़ की लागत से अंडरपास बनाया जाएगा। इसी माह अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके अलावा बरहन से एटा स्टेशन के बीच तीन अन्य अंडरपास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी या ट्रेन आने पर रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद कर दिया जाता है। इससे वाहन चालकों को काफी देर तक फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है। हालांकि अभी मालगाड़ी और ट्रेन सीमित होने के कारण समस्या विकराल नहीं है। लेकिन भविष्य में ट्रेनें बढ़ने की उम्मीद है, इसके साथ ही रेल यातायात बढ़ सकता है।
विज्ञापन

इस स्थिति से निपटने के लिए रेलवे प्रशासन ने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस क्रॉसिंग पर अंडरपास का निर्माण इसी माह से शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा अवागढ़ से जलेसर, फिरोजाबाद से जलेसर और इसौली से जलेसर के बीच एक-एक अंडरपास का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात मीटर गहरी होगी खोदाई:
रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास का निर्माण कराते वक्त यहां पर करीब सात मीटर गहरी खोदाई की जाएगी। खोदाई के बाद यहां एक बॉक्स तैयार किया जाएगा। इसे रेलवे लाइन के नीचे शिफ्ट किया जाएगा। बॉक्स को शिफ्ट करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
वाहनों के आवागमन पर लगेगी रोक
रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास के निर्माण के दौरान वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाएगी। वर्तमान में शहर मे प्रवेश करने के लिए अधिकांश वाहन चालक इसी रास्ते का प्रयोग करते हैं। रास्ता बंद होने पर उनको कासगंज रोड होते हुए शहर में प्रवेश दिया जाएगा।
बचेगी तीन किलोमीटर की दूरी:
रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरपास बनने के बाद लोगों को तीन किलोमीटर लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। वर्तमान में कई वाहन जाम व फाटक के बंद होने की समस्या से बचने के लिए कासगंज रोड होकर गुजरते हैं, जिससे छुटकारा मिलेगा। साथ ही दोपहिया वाहन चालक भी रेलवे रोड होकर कासंगज रोड के लिए आसानी से पहुंच सकेंगे। वहीं कासगंज रोड स्थित नई आबादी व गांव के लोग जीटी रोड के व्यस्त यातायात से बचते हुए रेलवे रोड से आसानी से शहर पहुंच सकेंगे।

बरहन से एटा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर चार जगह अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। ताकि सड़क यातायात व्यवस्था सुविधाजनक हो जाए। अंडरपास के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। इसी माह से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- धर्मेंद्र सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed