फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Control room will be built in Government Inter College

Etah News: राजकीय इंटर कॉलेज में बनेगा कंट्रोल रूम

Thu, 19 Jan 2023 06:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
Control room will be built in Government Inter College
एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहां से जिले के सभी 101 परीक्षा केंद्रों की जांच की जाएगी। बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज को कंट्रोल रूम बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया। यहां कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर भी स्कूल संचालक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं। परीक्षा से पहले कंट्रोल रूम का ड्राईरन कराया जाएगा। ड्राईरन एक प्रकार का रिहर्सल है। इसमें बोर्ड परीक्षा से जुड़े सभी तकनीकी पक्षों की जांच उस तरह से की जाएगी जैसे हर दिन की परीक्षा के दौरान होती है।
विज्ञापन

इसके साथ ही कैमरा सेटिंग, ऑडियो रिकॉर्डिंग क्वालिटी, इंटरनेट कनेक्टिविटी और मेंटेनेंस से जुड़े पहलुओं की जांच की जाएगी। कंट्रोल रूम को लखनऊ स्थित राज्य कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया कि जीआईसी में परीक्षा पर निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। यहां से सभी केंद्रों की निगरानी की जाएगी। पहले इस कंट्रोल रूम का रिहर्सल भी किया जाएगा। इससे परीक्षा शुरू होने से पहले खामियों को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed