Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Contractor leaves stones on the road and forgets; waiting for asphalt surfacing

Etah News: सड़क पर पत्थर डालकर भूला ठेकेदार, डामरीकरण का इंतजार

Wed, 04 Nov 2026 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Contractor leaves stones on the road and forgets; waiting for asphalt surfacing
जैथरा। गांव सोखा में सड़क निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ठेकेदार ने सड़क पर पत्थर डालकर काम बंद कर दिया। लंबे समय से ग्रामीण डामरीकरण होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली तक सड़क तैयार होने की उम्मीद भी अब टूटती नजर आ रही है। विकासखंड जैथरा की ग्राम पंचायत मेदूपुरा के गांव सोखा की स्थापना करीब 400 वर्ष पहले हुई थी। लगभग 250 लोगों की आबादी वाले इस गांव में सड़क और शिक्षा की उचित व्यवस्था न होने के कारण कई परिवार पलायन कर शहरों में बस गए। ग्रामीणों की जमीन-जायदाद आज भी गांव में है। सड़क की सुविधा न होने से यहां वैवाहिक संबंध तय करने में भी लोगों को परेशानी होती रही है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की समस्या क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के सामने रखी थी। उनके प्रयास से निर्माण कार्य शुरू हुआ लेकिन कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने सड़क पर पत्थर डालने के बाद काम बंद कर दिया। इसके बाद से डामरीकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि दिवाली तक सड़क पूरी होने की उम्मीद थी लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीण राजेश द्विवेदी ने बताया कि गांव में आने-जाने के लिए कहीं से भी उचित रास्ता नहीं है। सड़क का डामरीकरण होना ग्रामीणों के लिए पुनीत कार्य होगा। वहीं ग्राम पंचायत मेदूपुरा के प्रधान प्रतिनिधि संजीव कुमार शाक्य ने बताया कि गांव में सड़क निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार का पता लगाकर जल्द डामरीकरण कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed