फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Contract workers and doctors start strike, patients upset

संविदा कर्मी व डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज रहे परेशान

Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
Contract workers and doctors start strike, patients upset
एटा। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत संविदा कर्मी और चिकित्सक आठ सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ जिलेभर की स्वास्थ्य सेवाएं हड़ताल के चलते प्रभावित रहीं। मरीज और तीमारदार इलाज के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा कर्मचारी और चिकित्सक मंगलवार को हड़ताल पर रहे। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में अधिकांश मरीजों का उपचार संविदा चिकित्सकों द्वारा ही किया जाता है। इनके ओपीडी में नहीं बैठने से मरीज और तीमारदार मायूस होकर लौटते रहे। हालांकि सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने केवल कर्मचारियों द्वारा हड़ताल किए जाने की बात कही है। वहीं सीएमएस डॉ. राजेश अग्रवाल का कहना है कि कोई भी संविदा कर्मचारी हड़ताल पर नहीं रहा।
विज्ञापन

उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. रविंद्र प्रताप चौहान व महामंत्री अतुल भदौरिया ने बताया कि 26 जुलाई को अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं परिवार कल्याण ने तीन मांगों को माना था। दो मांगों पर तीन माह का समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसको लेकर रोष है। संगठन ने 13 नवंबर को आठ सूत्री मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा था इस पर शासन द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। तब अनिश्चितकालीन हड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
मेडिकल कॉलेज में बुखार की दवा लेने आए थे। यहां पता चला कि डॉक्टर हड़ताल पर हैं। इसके बाद घर लौटना पड़ रहा है।
मोहित कुमार, शिकोहाबाद रोड
-------------
कई दिनों से खुजली से परेशान हैं, मेडिकल कॉलेज में दवाई लेने आए तो डॉक्टर ही नहीं मिले। किसी निजी डॉक्टर को दिखाएंगे।
आशीष कुमार, जैथरा
------------
संविदा स्वास्थ्य कर्मीयों ने किया कार्य बहिष्कार
जलेसर/अलीगंज। स्वास्थ्य संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर डॉ. अश्वनी शर्मा, डॉ. उमेश कुमार, योगेश, हेमराज, कुशलपाल सिंह, नरेश राठौर, वीरेंद्र सिंह, संजय, तेजपाल, अर्चना, चंदन, कुलदीप, सरोजनी, राखी, कल्पेश, रितु आदि मौजूद रहे। अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed