{"_id":"63befa5d5e968917a772cc28","slug":"contract-targeted-70-cases-of-liquor-and-15-thousand-rupees-stolen-etah-news-agr560071493","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ठेका को बनाया निशाना, 70 पेटी शराब व 15 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ठेका को बनाया निशाना, 70 पेटी शराब व 15 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर के आगरा रोड चुंगी स्थित देसी शराब के ठेका को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर बुधवार तड़के दुकान का ताला तोड़कर 70 पेटी शराब और 15 हजार नकदी लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। इसके जरिए पुलिस अपराधियों को तलाशने में जुटी है।
कोतवाली नगर स्थित आगरा रोड चुंगी पर विमलेश कुमार निवासी संजय नगर की देसी शराब की दुकान है। बुधवार सुबह चार बजे दो चोर मुंह पर नकाब लगाकर पहुंचे। यह ताला तोड़कर अंदर घुस गए। दुकान से 70 पेटी शराब, 12 क्वार्टर और 15 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
सुबह 10 बजे सेल्समैन महेश चंद्र दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। इसकी जानकारी मालिक विमलेश और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज जांच के लिए साथ ले गई। विमलेश की ओर से चोरों के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी गई है। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह राघव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है।