{"_id":"6477860262d69326f906ae46","slug":"contract-of-four-operators-terminated-notice-issued-for-40-etah-news-c-163-1-sagr1016-221-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चार परिचालकों की संविदा समाप्त, 40 काे नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चार परिचालकों की संविदा समाप्त, 40 काे नोटिस जारी
Wed, 31 May 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 31 May 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
एटा। डिपो में अनुपस्थित रहने और लापरवाही बरतने वाले चार परिचालकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। जबकि 40 को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई। एटा डिपो में कार्यरत परिचालक कमलकांत, वेदप्रकाश, संतोष कुमार और अरुण कुमार की सेवाएं समाप्त कर समस्त देयकों को रोक दिया गया है। इन पर आरोप है कि मनमर्जी से ड्यूटी करते आ रहे हैं और नोटिस के बाद भी सुधार नहीं किया गया। कार्य में शिथिलता और लापरवाही पाए जाने के चलते सेवाएं समाप्त की जा रही हैं। इसके अलावा 40 ऐसे परिचालकों को चिह्नित किया गया है जो लगातार लारवाही बरत रहे हैं। इनको कार्य में सुधार लाने और नियमित रूप से कार्य करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी आदतों में सुधार नहीं आता है तो कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
एआरएम राजेश यादव ने बताया कि कार्य में शिथिलता और लापरवाही बरतने वाले 4 संविदा परिचालकों की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। इनके समस्त देयकों को रोक दिया गया है। जब कि 40 को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
एआरएम राजेश यादव ने बताया कि कार्य में शिथिलता और लापरवाही बरतने वाले 4 संविदा परिचालकों की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। इनके समस्त देयकों को रोक दिया गया है। जब कि 40 को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन