{"_id":"681113308722a2633c0710f8","slug":"construction-of-shani-mandir-stopped-team-formed-for-investigation-etah-news-c-163-1-eta1003-132936-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शनि मंदिर के निर्माण पर रोक, जांच के लिए टीम गठित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शनि मंदिर के निर्माण पर रोक, जांच के लिए टीम गठित की
Tue, 29 Apr 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। तहसील क्षेत्र के गांव नरौरा में शनिदेव मंदिर के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। एसडीएम ने मामले की जांच के लिए नायब तहसीलदार को नियुक्ति किया है। साथ ही गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात की गई है।
नरौरा गांव में प्राचीन मंदिर है। इसके पास ही खाली स्थान कचरा डाले जाने में उपयोग में लिया जा रहा था। मंदिर के पास डलावघर होने पर गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। लोगों ने डलावघर वाले स्थल पर शनिदेव मंदिर की स्थापना कराए जाने का निर्णय लिया। लोगों की सहमति पर ग्राम प्रधान ने डलावघर की सफाई कराकर वहां शनिदेव मंदिर का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
इस पर गांव के एक व्यक्ति ने आपत्ति जताते हुए एसडीएम भावना विमल से शिकायत की। शिकायत पर एसडीएम ने मंदिर के निर्माण पर रोक लगाते हुए मामले की जांच नायब तहसीलदार को सौंपी है। मंदिर के निर्माण को लेकर गांव में कोई विवाद न हो इसके लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि सभी पक्षों की बात सुनने के बाद मंदिर निर्माण के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।