फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Constable stole government vehicle from police line, caught

Etah News: पुलिस लाइन से सरकारी गाड़ी चुरा ले गया सिपाही, पकड़ा

Sat, 12 Aug 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 12 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Constable stole government vehicle from police line, caught
एटा। शहर में स्थित पुलिस लाइन से शुक्रवार की देरशाम कासगंज जिला में तैनात सिपाही कार चुराकर भाग गया। कार फिरोजाबाद में हादसे का शिकार हो गई। इसके बाद चोरी होने की जानकारी हो सकी। पुलिस ने कार चोरी करने वाले आरक्षी को पकड़ लिया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



पुलिस लाइन की परिवहन शाखा में तैनात मुख्य आरक्षी कल्याण सिंह ने कार चोरी करने वाले सिपाही आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि पुलिस लाइन में खड़ी सूमो कार को आकाश चोरी करके ले गया। इसके बाद कार बरामद कर ली गई है। एससपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश कुमार निवासी नगला मानधाती थाना एका फिरोजाबाद हाल पता श्याम विहार कॉलोनी थाना कोतवाली नगर ने कार को पुलिस लाइन से चोरी किया था।
विज्ञापन


इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को शनिवार की दोपहर करीब 15.30 बजे खुदातपुर थाना जसराना फिरोजाबाद से गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया है। आकाश थाना सहावर में आरक्षी के पद पर तैनात है, वह करीब 15 दिन से गैरहाजिर चल रहा था। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed