{"_id":"605a24968ebc3ee64f1ce467","slug":"constable-dead-by-gun-short-during-the-cleaning-the-gun-etah-news-agr4857972146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल साफ करते समय दूसरे सिपाही को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल साफ करते समय दूसरे सिपाही को लगी गोली
विज्ञापन
थाना मिरहची में तैनात एक सिपाही को मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे गोली लग गई। थाना परिसर में प्रथम तल पर रह रहा सिपाही सरकारी पिस्टल साफ कर रहा था तभी सामने से आ रहे दूसरे सिपाही के गोली लग गई। घायल सिपाही को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया।
आवासीय परिसर में रहने वाले सिपाही सचिन निवासी गांव जतारा थाना करतला जिला शामली मंगलवार की सुबह पिस्टल की सफाई कर रहा था तभी पिस्टल में फंसा कारतूस चल गया।
इससे सामने से आ रहे थाना मिरहची में तैनात सिपाही मनीष कुमार (26) पुत्र हेमराज सिंह के पेट में गोली लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर थाना परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर देखा तो मनीष कुमार घायल हो चुका था, खून से लथपथ सिपाही को पुलिसकर्मी उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां हालत नाजुक होने के चलते आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सीओ सदर इरफान नासिर खां ने बताया है कि गोली लगने से घायल सिपाही मनीष कुमार मूलरूप से गांव लालपुर थाना कोसीकला जिला मथुरा का रहने वाला है, गोली लगने से घायल सिपाही का आगरा में उपचार चल रहा है और खतरे से बाहर है। घायल सिपाही के परिजनों को खबर दे दी गई और परिजन आगरा पहुंच गए हैं।