Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Constable committed suicide by hanging himself inside his government residence

Etah News: आरक्षी ने सरकारी आवास के अंदर फंदा लगाकर दी जान

Tue, 25 Mar 2025 05:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 25 Mar 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
Constable committed suicide by hanging himself inside his government residence
एटा। थाना पिलुआ में तैनात बुलंदशहर निवासी आरक्षी ने सोमवार की रात थाना परिसर में स्थित अपने आवास में फंदा लगाकर जान दे दी। गणना के समय जब आरक्षी नहीं पहुंचा तो साथी आवास के अंदर देखने पहुंचे। वहां फंदे से उसका शव लटक रहा था।
विज्ञापन

एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि आरक्षी रविंद्र कुमार (32) गांव सलेमपुर जाट थाना ककोड़ जिला बुलंदशहर के रहने वाले थे। सोमवार को देर शाम गणना के समय नहीं पहुंचे, तो उनके साथी आवास देखने गए। आवास के अंदर रविंद्र कुमार फंदे से लटक रहे थे। सूचना पर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह मौके पर पहुंचे और फंदे से उतार कर रविंद्र कुमार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन को सूचना दी गई और उनके पहुंचने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि जानकारी मिली है कि पिछले कुछ समय से रविंद्र कुमार मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। हापुड़ के पिलखुआ में किसी चिकित्सक के यहां उनका उपचार भी चल रहा था। इसी के कारण 24 फरवरी से 10 मार्च के बीच तीन बार छुट्टी ली थी। वह 2016 बैच में पुलिस में भर्ती हुए थे। इनकी मौत के बाद अन्य पहलुओं पर भी गंभीरता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक ने अकेला छोड़ने से किया था मना
सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि परिजन के मुताबिक हापुड़ के पिलखुआ में रविंद्र कुमार का मानसिक समस्या का उपचार चल रहा था। इसके कारण महीने में कई बार वह छुट्टी लेकर दवा लेने जाते थे। परिजन के मुताबिक जहां इनका का उपचार चल रहा था, वहां के चिकित्सक ने इनको अकेला छोड़ने से मना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed