फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Congressmen silent march removal performance

कांग्रेसियों ने मौन जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Thu, 21 Jul 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 21 Jul 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Congressmen silent march removal performance
कांग्रेसियों ने मौन जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
गुजरात में दलित वर्ग पर हुए अत्याचार के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसी सड़क पर उतरे। इस दौरान कांग्रेसियों ने हाईवे पर मौन जुलूस निकाला और बैठक में गुजरात सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

धानमील वाली गली स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष चोब सिंह ने कहा कि भाजपा दलितों का उत्पीड़न करने वाली सरकार है। केंद्र सरकार के इशारे पर गुजरात की भाजपा सरकार अनुसूचित जाति की महिला के साथ अपमानजनक व्यवहार कर रही है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर पर कानूनी कार्रवाई करने और आनंदी बेन सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इसके बाद कांग्रेसियों ने मौन जुलूस निकाला। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ कटरा मोहल्ला स्थित अंबेडकर मूर्ति पर संपन्न हुआ। जहां कांग्रेसियों ने धरना दिया। इस मौके पर खेमचंद्र, कुसुम, अनिल सोलंकी, मोहम्मद इरफान, एकेश लोधी, राजेंद्र यादव, नीलमा, रामपाल सिंह यादव, रूपेंद्र तोमर, संदीप कुमार, राजकुमार, नीरज धनगर, सर्वेश कुमार समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गुजरात में दलित उत्पीड़न पर रोष
कासगंज गुजरात में दलित उत्पीड़न की घटना पर कांग्रेसियों ने रोष जताया। अंबेडकर पार्क पर धरना देकर दलित उत्पीडन के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता राजवीर सिंह राना ने कहा कि गुजरात में दलित उत्पीड़न की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। ऊना में दलित युवाओं के साथ अत्याचार किया गया। पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रहीं हैं। सरकार दलितों का उत्पीड़न रोकने में विफल साबित हो रही है। जो भी उत्पीड़न के दोषी हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। कांग्रेसी नेता सत्यप्रकाश गुप्ता ने कहा कि केंद्र की सरकार दलितों का उत्पीड़न रोकने के मामले को गंभीरता से नहीं ले रही। प्रधानमंत्री स्वयं गुजरात राज्य से हैं। उनके राज्य में दलित उत्पीड़न की घटना चिंता का विषय है। यदि दलित उत्पीड़न के मामले नहीं रुके तो पार्टी आंदोलन करेगी। इस दौरान झम्मन सिंह लोधी, श्याम बाबू चंचल, राजकपूर बाल्मीकि, योगेश मिश्रा, राजीव कपूर, बाबू लाल, पूरनमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed