फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Congress protested by taking out tonga yatra

तांगा यात्रा निकालकर कांग्रेस ने किया विरोध

Mon, 12 Jul 2021 06:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Congress protested by taking out tonga yatra
एटा। डीजल-पेट्रोल और एलपीजी पर मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों ने सोमवार को शहर में तांगा यात्रा निकाली, जो धान मील गली स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर जीटी रोड पर कोतवाली नगर तक होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान पदाधिकारी महंगाई और सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। कलक्ट्रेट में सदर तहसीलदार सीपी सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसमें बढ़ी दरें वापस लेने के अलावा कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गंगासहाय लोधी, अनिल सोलंकी, रामकुमार सक्सेना, नीलमा राज, नंदलाल यादव, रजत यादव, रवींद्र लोधी, गगन सविता, इनेंद्र सिंह शाक्य, सुरेंद्र कुमार, नैना, देव कुमार, रक्षपाल शाक्य, सुरेश चंद्र, ओमवीर सिंह लोधी, अरविंद प्रताप सिंह, सुखवीर सिंह धनगर आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed