फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Congress: 36 lakhs spent, got four thousand votes

कांग्रेस: 36 लाख खर्च, मिले चार हजार वोट

Fri, 11 Mar 2022 06:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 06:31 PM IST
विज्ञापन
Congress: 36 lakhs spent, got four thousand votes
एटा। राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस की दुर्दशा जिले में इस चुनाव में भी रही। हालांकि प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में इस बार संगठन में जान फूंकने की पुरजोर कोशिश की गई। तमाम लुभावने वादों से मतदाताओं खासतौर से महिलाओं को आकर्षित किया गया, लेकिन ये कोशिशें मतदाताओं को अपने पक्ष में नहीं कर सकीं। जिले में पार्टी ने प्रत्याशियों के जरिये चुनाव में करीब 36 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन चारों सीट पर वोट महज चार हजार मिल सके। किसी भी प्रत्याशी की जमानत तक नहीं बची।
विज्ञापन

2017 में पार्टी ने सपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। इस गठबंधन में कांग्रेस को जिले में एक भी सीट हासिल नहीं हुई। अन्य जिलों में भी स्थिति अच्छी नहीं रही। इस बार लड़की हूं लड़ सकती हूं, नारे के साथ इस बार पार्टी नई ऊर्जा के साथ चुनाव में जुटी थी। खासतौर से महिलाओं के पक्ष में माहौल बनाया जा रहा था। एटा जिले में तीन महिला प्रत्याशियों को उतारकर पार्टी ने अलग तरह का पासा फेंका था। इन प्रत्याशियों पर पार्टी स्तर से पैसा भी खूब बहाया गया, लेकिन स्थानीय स्तर पर प्रत्याशियों और संगठन ने चुनाव लड़ने में ढील डाल दी। यूं तो चारों प्रत्याशियों के चुनाव खर्च में 35.86 लाख रुपये का ब्योरा दिया गया है, लेकिन इतना खर्चा कहीं जमीनी स्तर पर नजर नहीं आया। जिसके चलते पार्टी वोटों को तरस गई। जलेसर और मारहरा सीट पर तो चार अंक का आंकड़ा भी नहीं छू सकी।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा खर्च, सबसे कम वोट
चुनाव आयोग को दिए गए खर्च ब्योरे के मुताबिक कांग्रेस ने चुनाव में सबसे ज्यादा खर्च मारहरा विस क्षेत्र में किया। रिकॉर्ड के अनुसार 13.77 लाख रुपये यहां की प्रत्याशी तारा राजपूत ने खर्च कर दिए। जबकि इसी सीट पर पार्टी को सबसे कम 839 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों की स्थिति
प्रत्याशी चुनाव खर्च प्राप्त मत
एटा - गुंजन मिश्रा 2.34 1478
अलीगंज- सुभाष चंद्र 7.71 1026
मारहरा-तारा राजपूत 13.77 839
जलेसर-नीलमा राजपूत 12.02 858
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed