{"_id":"211e6b1a1eba85c71a11119cc169eedd","slug":"completion-of-the-three-day-training-camp-scout-guide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चल रहे स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण समापन के अवसर पर छात्राओं की ओर से तंबू, पुल, मीनार का निर्माण किया। प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान व बिना बर्तन के भोजन बनाना दर्शकों को काफी अच्छा लगा। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
विकास खंड निधौली कला के बिजौरी स्थित विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी वंदना सैनी ने निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं ने उन्हें सलामी दी। छात्राओं ने बिना बर्तन के भोजन बनाकर दिखाया। इसी केंद्र पर डीसी बालिका शिक्षा मदन चंद राजपूत ने निरीक्षण किया। बीएसए एसएस यादव ने स्काउट गाइड के प्रशिक्षणों को देखा और ट्रेनरों को धन्यवाद दिया। भंवर सिंह यादव, मुरारी लाल यादव, राजेश कुमार, शिवदेवी, विनोद कुमार, साधना सक्सेना, कुसुमलता शर्मा आदि ने छात्राओं को स्काउट गाइड का प्रशिक्षण प्रदान किया।