{"_id":"67cc83de3c2fc04504023a1f","slug":"complete-all-the-works-of-retiring-teachers-on-time-etah-news-c-163-1-eta1003-130709-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों के सभी कार्य समय से पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों के सभी कार्य समय से पूरा करें
Sat, 08 Mar 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
मिरहची में बीईओ मारहरा को ज्ञापन देते शिक्षक। स्रोत स्वयं
मिरहची। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मारहरा के पदाधिकारी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी मारहरा को ज्ञापन सौंपा। इसमें 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक-शिक्षिकाओं के सभी कार्य समय पर पूरे कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षक-शिक्षिकाएं विभाग के चक्कर काटते हैं। उस समय कर्मचारी उलझाते हुए उनका शोषण करते हैं, जो गलत है। दूसरी शिकायत बीआरसी को लेकर थी। कहा कि स्कूल की छुट्टी होने पर बीआरसी पहुंचने पर कोई कर्मचारी के न मिलने पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता। ज्ञापन में कहा गया कि चयन वेतनमान के एरियर के ऑनलाइन फार्म लंबे समय से लंबित हैं। संजय चौहान, हाकिम सिंह, हरवेंद्र कठेरिया, क्षेत्रपाल सिंह, संतोष लोधी मौजूद रहे।