{"_id":"67e3f20c357a4f5ddc04bd11","slug":"complaints-of-pathology-and-clinic-of-etah-sent-to-aligarh-fake-resolution-etah-news-c-163-1-sagr1019-131482-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अलीगढ़ भेज दीं एटा की पैथोलॉजी-क्लीनिक की शिकायतें, फर्जी निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अलीगढ़ भेज दीं एटा की पैथोलॉजी-क्लीनिक की शिकायतें, फर्जी निस्तारण
Wed, 26 Mar 2025 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 26 Mar 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब व क्लीनिक का संचालन हो रहा है। पिलुआ निवासी एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की। शहर में और मारहरा कस्बे में संचालित पैथोलॉजी लैब और क्लीनिक की शिकायत को निस्तारण के लिए अलीगढ़ भेज दिया गया और शिकायत का फर्जी निस्तारण हो गया।
पिलुआ थाना क्षेत्र निवासी शिवम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि जिले में बिना डॉक्टरी की पढ़ाई किए लोग पैथोलॉजी लैब और क्लीनिकों का संचालन कर रहे हैं। शिकायत में जीटी रोड, आगरा रोड पर संचालित पैथोलॉजी लैब, मलावन में संचालित क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब, शहर के सहावर रोड पर संचालित पैथोलॉजी सहित मारहरा क्षेत्र के एक क्लीनिक की सूचना दी। यह शिकायत 24 फरवरी को की गई। शिकायतकर्ता ने नर्सिंग होम का भी मानक पूरा न होने का हवाला दिया था।
वहीं बिना किसी कार्रवाई के पोर्टल पर ही शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। अलीगढ़ से किए गए निस्तारण में लिखा गया है कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की गई है वो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली से संबंधित नहीं है। शिकायत का निस्तारण करने के लिए चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली सक्षम अधिकारी नहीं हैं। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि पोर्टल से उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।